क्षेत्र के पौराणिक शिव मंदिर महाहर धाम में सावन की तैयारियों के लिए मंदिर समिति की बैठक हुई। समिति के अध्यक्ष डॉ. रामप्रवेश सिंह ने कहा कि सावन महीना शुरू हो रहा है। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु व कांवड़िया जलाभिषेक के लिए आएंगे।
श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मंदिर समिति परिसर में सफाई, रंगाई-पुताई, प्रकाश, पेयजल, शौचालय, विश्रामालय आदि के इंतजाम हो चुके हैं। इससे शिव भक्तों को दर्शन-पूजन में सहूलियत मिलेगी। समय से सभी प्रकार की रुकावटों को जिला प्रशासन के साथ मिलकर दूर कर दिया जाएगा।
उधर, एडीएम भू राजस्व सुनील त्रिवेदी ने निरीक्षण करके तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी निवेदिता सिंह, प्रवीण पटवा, विरेंद्र सिंह, रामप्यारे, बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।