फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में विनीत राय हत्याकांड में आरोपी अरविंद कुमार। स्रोत- पुलिस विभाग
विज्ञापन
शहर के चर्चित विनीत राय हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने मामले में वांछित अरविंद कुमार को महाराजगंज हाईवे के पास से दबोच लिया। अब तक इस हत्याकांड में छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। मुख्य आरोपी शंकर पांडेय समेत तीन आरोपी अब भी फरार हैं। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछित आरोपियों की तलाश और चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर फुल्लनपुर निवासी 23 वर्षीय अरविंद कुमार पुत्र जिउतबंधन राम को महाराजगंज हाईवे के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि 29 मई की रात बिंदू होटल संचालक आलोक राय के पुत्र विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विवेचना के दौरान अरविंद कुमार की संलिप्तता सामने आने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक अरविंद कुमार, सौरभ तिवारी, शिवम दुबे, रहमान अली उर्फ गोल्डेन, रविशंकर पांडे और सत्य प्रकाश पांडे को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं एक लाख रुपये का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी बिंद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है।
पुलिस के मुताबिक कटरा गैंग का सरगना शंकर पांडेय, आलोक दुबे और सोनू यादव अब भी फरार हैं। तीनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें