फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत बनाने कहां जाएं, नहीं बना मनरेगा पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना काल में परदेस से लौटे श्रमिकों को काम देने के लिए हरेक ब्लॉक में दो मनरेगा पार्क का निर्माण होना था। जनपद के 16 ब्लॉको में इस लिहाज से 32 पार्कों का निर्माण हो जाना था। लेकिन अब तक किसी भी ब्लॉक में मनरेगा पार्क बनकर तैयार नहीं हुआ है। करंडा ब्लॉक के मैनपुर और देवकली ब्लॉक के धारीकला गांव में मरनेगा पार्क को लेकर काम शुरूआती स्तर पर है। ऐसे ही अन्य चार गांवों में सिर्फ जमीन ही चिन्हित हो पाई है।
विज्ञापन

कोरोना के दौरान आजीविका बहाल करने के लिए शासन की ओर से मनरेगा पार्क की मंशा जाहिर की गई। इसके लिए क्षेत्रफल के हिसाब से सात से 30 लाख रुपये के खर्च में पार्कों के निर्माण की तैयारी है। जिसमें राज्य वित्त और मनरेगा का पैसा खर्च होगा। इस काम के लिए मानवीय श्रम से 60 फीसदी और 40 फीसदी काम मशीन से कराया जा सकता है। जिससे अधिक से अधिक लोगों को मनरेगा के तहत काम मिल सके। लेकिन जनपद में कार्य की प्रगति को देखकर प्रदेश सरकार की मंशा पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
जबकि इस पार्क के बनने से बुजुर्ग, महिला और बच्चों के लिए काफी सहूलियत हो जाएगी। पार्क में खेल-कूद, टहलने आदि की समुचित व्यवस्था की जानी है। ट्रैक, इंटरकालिंग, शौचालय, चाहरदिवारी, खुले में जीम, हैंडपंप या समरसेबल, वृक्षारोपण, खेलों के लिए कोर्ट आदि की व्यवस्था किया जाना है।
विज्ञापन

इस सबंध में उपायुक्त मनरेगा जी के चौधरी ने बताया कि देवकली ब्लॉक के धारीकला और करंडा ब्लॉक के मैनपुर में मनरेगा पार्क का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा देवकली, रेवतीपुर, मदरह और जखनिया ब्लॉक में पार्क के लिए जमीन चिन्हित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें