फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हॉर्न देने पर स्काॅर्पियो सवार बदमाशों ने कार चालक को तमंचा दिखाकर धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर। औड़िहार बाईपास के पास गत 19 अप्रैल को खड़ी स्काॅर्पियो हटाने के लिए हॉर्न देने से नाराज स्काॅर्पियो सवार चार बदमाशों ने कार चालक को तमंचा से आतंकित करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने गत 20 अप्रैल को तहरीर देकर एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। घटना के चार दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

वाराणसी के चौबेपुर थानाक्षेत्र स्थित संदहा उमरहा गांव निवासी अजीत कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि वह बीते 19 अप्रैल को देवचंदपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेकर कार से घर लौट रहे थे।
औड़िहार मार्ग के बाईपास पर पहुंचे तो सड़क से स्काॅर्पियो को हटाने के लिए हॉर्न देने लगे। आवाज सुनकर स्काॅर्पियो में सवार चार लोग बाहर निकले और तमंचा से आतंकित करने के साथ ही लहराने लगे।
विज्ञापन

साथ ही जान से मारने की धमकी दी। दूसरे दिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज तो किया लेकिन अब तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। कोतवाल योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर वाहन को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें