फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रेमिका ने बात करनी कम की तो किया आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। खानपुर थानाक्षेत्र के एक गांव का निवासी युवक वाराणसी की एक लड़की के प्यार में इस कदर डूब गया कि उसने आत्महत्या की कोशिश की। गन्ने का जूस बचने वाले युवक से उसकी प्रेमिका ने बात करनी कम कर दी थी।
विज्ञापन

इससे उसे लगा कि वह उससे दूरी बना रही है। सोशल मीडिया पर अपनी प्रेम कहानी का संकेत में खुलासा करते हुए उसने आत्मघाती कदम उठा लिया, जिसकी जानकारी डीजीपी ऑफिस के माध्यम से पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे न सिर्फ बचाया, बल्कि रात में ही काउंसिलिंग कर उसे समझाया भी।
खानपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवक वाराणसी के पहड़िया में गन्ने का जूस बेचता था। यह कार्य औड़िहार में उसके पिता भी करते हैं। दो साल पूर्व वाराणसी में ही उसकी पहचान एक लड़की से हुई, जो 12वीं की छात्रा है। दोनों एक-दूसरे से प्यार भी करने लगे। इधर, आठ माह से युवक अपने घर आकर औड़िहार में पिता के साथ गन्ने का जूस बेचने लगा।
विज्ञापन

ऐसे में धीरे-धीरे लड़की से बात कम होने लगी, जिससे वह परेशान रहने लगा। इसी बीच सोशल मीडिया सेल को डीजीपी ऑफिस के माध्यम से उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर जहर खाकर आत्महत्या करने के प्रयास से संबंधित पोस्ट की सूचना मिली।
मीडिया सेल गाजीपुर ने खानपुर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस रात में करीब 11 बजे युवक के घर पहुंची और काउंसलिंग कर दोबारा ऐसा कृत्य न करने की हिदायत देते हुए परिजनों को जानकारी दी।
सीओ अनिल कुमार ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 18 वर्ष है। वह औड़िहार रेलवे स्टेशन पर अपने पिता के साथ गन्ने के जूस की दुकान चलाता है। उसने ऐसा प्रेम प्रसंग में निराशावश किया। पुलिस टीम ने उसकी काउंसलिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें