फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आंधी-बारिश ने तबाही मचाई, गर्मी से राहत दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बृहस्पतिवार को बदले मौसम में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और झमाझम बारिश से कई जगहों पर कच्चे मकानों की दीवारें गिर गईं और टीन शेड उड़ गए। जमानिया क्षेत्र में मकान क्षतिग्रस्त हो गए। दोपहर 12 से रात नाै बजे के बाद तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

नंदगंज थाने में पेड़ गिर गया, जिससे पुलिस की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। कई जगहों पर पेड़ और बिजली के तार गिरने से दिनभर बिजली गुल रही। बेमौसम बारिश से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को मौसम के बदलाव से राहत मिली। दोपहर में तो ठंड का अहसास तक हुआ।
अप्रैल की शुरुआत में ही तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंचने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। सुबह आठ बजे के बाद से ही तेज धूप शाम पांच बजे तक बनी रहती थी। इस दौरान दिन में सड़कों पर नाममात्र की चहल-पहल हो रही थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी सुबह मौसम साफ था लेकिन दिन में करीब साढ़े 12 बजे मौसम पूरी तरह बदल गया। काले बादलों ने आसमान को ढक लिया। देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई इस बारिश ने तापमान में भारी गिरावट ला दी, लोगों को ठंड का अहसास होने लगा।
लगभग एक घंटा की से मौसम का मिजाज बदल गया। बादल छाने से शहर संग कई जगहों पर दिन में भी घना अंधेरा छाया रहा। सुबह के समय रात जैसी स्थिति बन गई। सड़कों पर वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। तेज बारिश और आंधी से कई इलाकों में बत्ती गुल हो गई।
जमानिया : तूफान में जगदीशपुर गांव स्थित एनएच-24 के किनारे वर्षों पुराना पीपल का पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया। इससे हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। घटना की जानकारी जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने एसडीएम को दी। उन्होंने तत्काल वन विभाग को मौके पर भेजकर पेड़ हटवाने और यातायात बहाल करने का निर्देश दिया।
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई शुरू की। कुछ घंटों के भीतर सड़क को आवागमन योग्य बना दिया। इस तूफान में गीता यादव, रामजीत यादव, पतरू यादव और रामजतन यादव के मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
ग्रामीणों के अनुसार तेज हवाओं के कारण कई कच्चे मकानों की दीवारें गिर गईं और टिन शेड उड़ गए। बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे क्षेत्र में अंधेरा पसरा रहा।
देवकली : सोन्हुली ग्राम मे पेड़ गिरने से दो खंभों का तार टूट जाने से पूरे गांव की आपूर्ति ठप हो गई। औड़िहार : जौहरगंज के पास बिजली का खंभा तेज हवा के दबाव से सड़क की तरफ झुक गया। बहादुरगंज : कई जगह तार टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई। शाम तक कई इलाकों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें