फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि मिली तो जिले में आलू अनुसंधान केंद्र

Mon, 25 May 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गाजीपुर। जिले में अगर जमीन मिल जाती है तो जल्द ही आलू अनुसंधान केंद्र खोला जाएगा। साथ ही दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) के सहयोग से केंद्र का भी निर्माण कराया जाएगा। यही नहीं, लघु उद्योग मंत्रालय की तरफ से जिले के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए कौशल विकास केंद्र का भी निर्माण होगा।
विज्ञापन

ये जानकारी रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने यहां सोमवार को दी। घाट स्टेशन के पास काॅनकाॅर की तरफ से बनवाए जाने वाले पेरिशेबल कार्गो केंद्र का शिलान्यास करने से पहले हुई सभा में उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आईटीसी की तरफ से जिले में कुछ और विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें खाद्य प्रसंस्करण केंद्र के साथ ही शौचालयों का निर्माण भी शामिल है। उन्होंने बताया कि रेलवे की तरफ से यात्री सुविधाओं के विस्तार के साथ ही कई विकास कार्य कराए जाएंगे। इलाहाबाद से छपरा तक रेलमार्ग के दोहरीकरण और विद्युतीकरण का काम अगले कुछ वर्षों में पूरा हो जाएगा। ताड़ीघाट से गाजीपुर तक रेल लाइन का शिलान्यास अक्तूबर में प्रधानमंत्री स्वयं करेंगे। उन्होंने बताया रेल पुल के साथ सड़क पर बनने वाले पुल के लिए भी धन स्वीकृत हो गया है। वाराणसी से गाजीपुर के बीच चार रेल क्रासिंग पर पुल बनाए जाएंगे। कई प्रमुख सड़कों का भी कायाकल्प होगा। जखनिया रेलमार्ग पर महीने भर में डेमू ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे यात्रियों को वाराणसी और मऊ जाने के लिए साधन का अभाव खलेगा नहीं। रेल राज्यमंत्री ने बताया कि सिटी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्मों के विस्तारीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद नए फुट ओवरब्रिज के साथ ही दो एस्केलेटर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्गो केंद्र का निर्माण क्षेत्र के किसानों को सब्जियों एवं फलों को सुरक्षित रखने तथा उसे अच्छी कीमत पर बेचने के प्रबंधन के उद्देश्य से कराया जा रहा है। इसके पश्चात मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ ही उन्होंने कार्गो केंद्र का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें