स्थानीय बाजार में एक कटरा पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सोमवार को सेवराई के कबड्डी कोच प्रियंका श्रीवास्तव के नेतृत्व में आगरा गई टीमों द्वारा जीत दर्ज करने पर टीम को मिठाई खिलाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
सेवराई गांव निवासी प्रियंका श्रीवास्तव बतौर कोच बच्चों को कबड्डी की शिक्षा देती है। इनके नेतृत्व में बालक और बालिकाओं की करीब 20 सदस्य टीम ने भारतीय शांति खेल महासंघ द्वारा आयोजित नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। आगरा के हरिदयाल इंस्टीट्यूट कैंपस में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान बालक वर्ग में खेलते हुए टीम के विक्की गुप्ता, मुकेश कुमार, सैफ, सिट्टू वर्मा, अभिषेक गुप्ता, शिव कुमार, भानु, रोहित, अंकित, किसन, योगेश सहित 11 सदस्य टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में आगरा के प्रतिद्वंदी टीम को 26 - 13 से मुकाबला में जीत दर्ज की। वहीं बालिका वर्ग की आंचल, अनुष्का काजल, कांति, फूलमती, प्रीति, नंदनी, निष्ठा, प्रियंका आदि सहित आठ सदस्य टीम ने अपने प्रतिद्वंदी आगरा की बालिका टीम को 15 - 06 शिकस्त देकर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, राजीव जायसवाल, राजू खान, रामनिवास कुशवाहा, जितेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, पप्पू सिंह व अशोक आदि मौजूद रहे।