फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: धान की तौल उसी दिन करें, 48 घंटे के अंदर किसानों को भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। क्रय केंद्रों पर धान की तौल उसी दिन कराते हुए 48 घंटे के अंदर किसानों को भुगतान कराना होगा। धान गीला या गंदा होने पर तत्काल अस्वीकृत नहीं किया जाएगा। केंद्र पर साफ करने एवं सुखाने का मौका दिया जाएगा। यही नहीं, किसानों के साथ शिष्टाचार व्यवहार करना होगा। यह निर्देश सोमवार को डीएम आर्यका अखौरी ने जंगीपुर स्थित खाद्य विभाग व मंडी समिति के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण के दौरान दिया। डीएम ने निर्देश दिया कि धान क्रय केंद्र प्रभारी अपने केंद्र पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहेंगे। केंद्र पर खरीद से संबंधित उपकरण इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक यंत्र, विनोईंग पंखा, छनना, डनेज सामग्री, बोरा उपलब्ध रहे। सभी क्रय केंद्रों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य व प्रति हेक्टेयर 62.80 क्विंटल धान की उत्पादकता का प्रचार किया जाए। केंद्र पर टेंट, गुड़, पेयजल, वाहन पार्किंग, शौचालय व प्रकाश की व्यवस्था रहे। किसानों से संपर्क करके अधिक से अधिक पंजीकरण कराया जाए। केंद्र प्रभारी बैनर में अंकित मोबाइल नंबर खरीद अवधि में चालू रखेंगे। जनपद व तहसील मुख्यालय से रैंडम आधार पर सत्यापन कराया जाएगा। मोबाइल नंबर बंद होने की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

20.80 क्विंटल धान बेचने आए किसान को किया सम्मानित
डीएम ने हसनापुर के किसान रामअवतार कुशवाहा का धान क्रय कराते हुए सम्मानित किया। रामअवतार कुशवाहा ने 20.80 क्विंटल धान बेचा। इस दौरान डीएम ने जंगीपुर सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीएपी व एनपीके की उपलब्धता व वितरण के बारे में जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनुराग पांडेय, सचिव कृषि उत्पादन मंडी समिति जंगीपुर राजेश यादव, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी जंगीपुर हेमंत सिंह, मंडी निरीक्षक जंगीपुर ऋषि सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें