गाजीपुर। गर्मी में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन की ओर से छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। सहालग और गर्मी के मौसम को देखते हुए रेलवे की ओर से यह निर्णय लिया गया है।
05119 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 13 मई से 24 जून तक प्रत्येक मंगलवार को छपरा से दोपहर 12.00 बजे प्रस्थान कर बलिया से 1:10 बजे, गाजीपुर सिटी से दोपहर 2:10 बजे प्रस्थान कर आगे जाएगी।
वापसी में 05120 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 14 मई से 25 जून तक हर बुधवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रात 8:15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन नासिक रोड से रात 12:13 बजे, गाजीपुर सिटी से रात 11:10 बजे प्रस्थान करेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का एक, सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के पांच, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के दो, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के छह और एलएसएलआरडी केएक कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।