फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत प्रवेश देने के विरोध में छात्रों ने रोका रास्ता

Tue, 09 Dec 2014 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी कालेज में गलत प्रवेश करने का आरोप लगाते हुए छात्र नेताओं ने गाजीपुर-करंडा मार्ग पर पीजी कालेज चौराहा पर मंगलवार की दोपहर चक्काजाम  कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने जांच का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।छात्र नेताओं का आरोप था कि कालेज में दो छात्रों का गलत तरीके से प्रवेश लिया गया है।

 इसकी जांच कराकर संबंधित छात्रों का प्रवेश निरस्त किया जाए। प्रवेश निरस्त न होने की दशा में वह चुप बैठने वाले नहीं है। जाम के दौरान छात्र कालेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन


  इस दौरान वहांसे गुजरने को लेकर कई राहगीरों और छात्रों के बीच झड़प भी हुई। करीब एक बजे शुरु हुआ जाम लगभग घंटे भर तक लगा रहा।

जाम की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी कमलकिशोर पुलिस कर्मियों संग मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों से बातचीत करने के बाद मामले की जांच का आश्वासन दिया।

उनके आश्वासन पर छात्र किसी तरह माने और उन्होंने जाम समाप्त किया। तब कहीं जाकर जाम समाप्त हुआ। जाम की वजह से गाजीपुर-करंडा मार्ग पर यातायात बाधित हो गया था।

इस संबंध में प्राचार्य डा. ओमप्रकाश श्रीवास्तव का कहना था कि कि प्रवेश गलत हुआ होगा तो मामले की जांच कराई जाएगी। इससे पहले कुछ भी कहना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें