फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने कहने पर नहीं किया फोन तो मार डाला

Mon, 08 Dec 2014 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद/ भांवरकोल। थाना क्षेत्र के शेरपुर कला गांव में मामूली सी बात में हुई कहासुनी के बाद एक युवक ने चापड़ से ताबड़तोड़ कई प्रहार कर अपने दोस्त का कत्ल कर दिया।
विज्ञापन


रविवार की रात करीब नौ बजे हुई वारदात में बचाव में आए कटरा मालिक के पुत्र पर भी आरोपी ने हमला किया, जिससे वह भी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को

कब्जे में लेते हुए घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र मुहम्मदाबाद में भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने घेरेबंदी करके चापड़ और पटिया के साथ आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


शेरपुर कला गांव निवासी बब्बन चौधरी का पुत्र पप्पू चौधरी (24) गांव के ही हरिशंकर राय के कटरे में रहता था। वह अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसका बड़ा भाई ओमप्रकाश चौधरी मुंबई में नौकरी करता है जबकि तीसरा भाई बटुकेश्वर घर पर ही रहता है। रविवार की रात पप्पू चौधरी

गांव के हनुमान मंदिर के पास स्थित कटरे में अपने साथी धनंजय उर्फ करिया चौधरी तथा महीपन चौधरी के साथ मौजूद था। यहां पर गांव में आई एक बारात में नाच देखने की तीनों ने योजना बनाई। इसके कुछ ही देर बाद महीपन चौधरी खाना खाने के लिए अपने घर चला गया।

उसे आने में देर होने लगी। इस पर धनंजय ने अपने दोस्त पप्पू को फोन कर उसे बुलाने को कहा। पप्पू ने फोन करने से इंकार करते हुए कहा कि तुम अपने मोबाइल से फोन कर उसे बुलाओ। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी तेज हो गई। गुस्से में आकर धनंजय चौधरी ने पास में रखा

चापड़ उठा लिया और चारपाई पर लेटे अपने दोस्त पप्पू चौधरी के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया। सिर पर कुल सात वार से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच हुए शोरगुल को सुनकर कटरा मालिक का पुत्र कवींद्र राय बाहर आया और बचाव की कोशिश करने लगा तो

आरोपी ने उसके ऊपर भी हमला बोल दिया जिससे वह घायल हो गया। घटना की सूचना पर जब तक पुलिस और गांव के लोग मौके पर पहुंचे, आरोपी मौके से भाग चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद में भर्ती कराया।

थानाध्यक्ष भांवरकोल रामसिंह का कहना था कि मु़कदमा दर्ज कर हत्यारोपी को पकड़ लिया गया है। घटना के बारे में उससे पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि कहासुनी के विवाद में यह घटना हुई है। आशनाई से जुड़े कुछ और तथ्य सामने आ रहे हैं, इसकी तह में जाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें