फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छह दफ्तरों के बाहर जलभराव, समाधान से पहले ही समस्या

विज्ञापन
उपनिबंधक कार्यालय सदर में लगा कीचड़ व बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में तीन दिनों से हो रही बारिश ने जिला मुख्यालय स्थित कई सरकारी कार्यालयों की व्यवस्था की पोल खोल दी है। हालात ऐसे हैं कि जिन दफ्तरों से लोगों की समस्याओं का समाधान होना है, उन्हीं के बाहर जलभराव ने फरियादियों की राह रोक दी है। पूर्ति विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय, जिला सहकारी बैंक, रजिस्ट्री कार्यालय, सदर तहसील, विपणन विभाग और सहायक चकबंदी कार्यालय के बाहर पानी जमा होने से लोगों को अंदर पहुंचने के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इन कार्यालयों में प्रतिदिन 500 से अधिक लोग विभिन्न कार्यों से आते हैं। वहीं करीब 60 अधिकारी और कर्मचारी भी जलभराव के बीच कार्यालय पहुंचने को मजबूर हैं। फरियादियों का कहना है कि जरूरी काम होने के बावजूद पानी में उतरकर कार्यालय जाना मजबूरी है।
विज्ञापन


राशन कार्ड के काम से पूर्ति कार्यालय आया हूं। बाहर इतना पानी भरा है कि जूते-चप्पल हाथ में लेकर अंदर जाना पड़ा। विभाग के अधिकारियों को इस बारे में सोचना चाहिए।-मनीष यादव, सैदपुर।
दिव्यांगों के लिए बने कार्यालय तक पहुंचना ही मुश्किल है। हर बारिश में यही परेशानी झेलनी पड़ती है। इस बार भी स्थिति नहीं बदल सकी है। -राजू कुशवाहा, सोनबरसा।
विज्ञापन

रजिस्ट्री कार्यालय और तहसील परिसर के बाहर जलभराव से वादकारियों और अधिवक्ताओं को रोज दिक्कत होती है। कई बार कपड़े और जरूरी दस्तावेज भी भीग जाते हैं।-चंदन सिंह, युवराजपुर।
हर साल बारिश में यही हाल रहता है, लेकिन नगर पालिका कोई स्थायी समाधान नहीं करती। जब जिला मुख्यालय के दफ्तरों की यह स्थिति है तो बाकी जगहों का अंदाजा लगाया जा सकता है।-भीम बिंद, जमीनसंदल।

इन सभी कार्यालयों का ग्राउंड लेवल सड़क से नीचे है, इसलिए बारिश के दौरान जलभराव की समस्या हो जाती है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल्द आवश्यक कार्य कराया जाएगा।-डीके राय, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद गाजीपुर

उपनिबंधक कार्यालय सदर में लगा कीचड़ व बारिश का पानी। संवाद

उपनिबंधक कार्यालय सदर में लगा कीचड़ व बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें