फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नौ घंटे में 7.5 मिमी बारिश, किसानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
स्कूल की छुट्टी के बाद शहर के वेंडिंग से जोन से हल्की बूंदाबांदी के बीच छाता लेकर घर जाते बच्चा
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में लगातार तीसरे दिन हुई रिमझिम बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। सोमवार को सुबह से दोपहर तक करीब नौ घंटे में 7.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे अधिकतम तापमान घटकर 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम सुहाना होने से किसानों के चेहरे खिल उठे, लेकिन शहर में जलभराव और कीचड़ से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह से हो रही बारिश के कारण लोग घरों और प्रतिष्ठानों से निकलने में देर करते रहे। हालांकि जरूरी काम होने पर कई लोग भीगते हुए कार्यालयों और बाजारों तक पहुंचे। शहर की कई जर्जर सड़कों पर गड्ढों में पानी भर गया, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया। तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने से गंदे पानी के छींटों ने राहगीरों की परेशानी और बढ़ा दी।
आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है और आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। करीमुद्दीनपुर क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी आने से किसानों ने धान की रोपाई तेज कर दी। बिरनो में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के रानीपुर संपर्क मार्ग स्थित अंडरपास में जलभराव हो गया। बारिश के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही काफी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें