फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
रेवसा गांव के पास मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए ले जाते पुलिसकर्मी। स्रोत- पुलिस विभाग
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के रेवसा गांव जाने वाली सड़क पर शनिवार की भोर पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी मोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया। दाहिने पैर में गोली लगने से शातिर घायल हो गया। तलाशी लेने पर एक तमंचा, एक खोखा और एक कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार शातिर पर जनपद और आजमगढ़ में विभिन्न मामलों में 15 प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शातिर बदमाश, वांछित और 25 हजार का इनामी मोनू यादव हाईवे से रेवसा गांव को जाने वाले लिंक मार्ग की ओर आने वाला है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख वांछित ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वांछित जौनपुर जनपद के चंदवक थाना के जरासी निवासी मोनू यादव उर्फ मुलायम बताया। पकड़े गए वांछित पर गाजीपुर और आजमगढ़ के विभिन्न थानों में कुल 15 प्राथमिकी दर्ज हैं। इसमें चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, फर्जीवाड़ा और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें