उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक गुरुवार को विकास भवन
परिसर में हुई जिसमें प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कार्य बहिष्कार की
अवधि प्रमुख सचिव कार्मिक के आश्वासन पर पहली मार्च तक बढ़ाने का निर्णय
लिया गया।
इस मौके पर वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पहली मार्च
तक मांगों को पूरा नहीं किया गया तो दो मार्च से पूर्ण हड़ताल करते हुए सभी
विभाग के अवर अभियंता कार्य ठप कर देंगे। महासंघ की मांगों का समर्थन
करते हुए उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स पावर कारपोरेशन के प्रांतीय
अध्यक्ष इंजीनियर आरसी द्विवेदी ने एक मार्च के बाद से हड़ताल में शामिल
होने की बात कही।
उन्होंने कहा कि एक मार्च के बाद पूरे प्रांत के जूनियर
इंजीनियर्स ग्रेड पे बढ़ाने को लेकर हड़ताल में शामिल होंगे। वक्ताओं ने
कहा कि अपनी मांगों के समर्थन में पीछे हटने का काम नहीं किया जाएगा।
महासंघ की मांगे जायज हैं और मिलनी चाहिए और सरकार को विवश होकर मांगों को
मानने के लिए विवश होना पड़ेगा।
इस अवसर पर इंजीनियर प्रदीप कुमार शर्मा,
मनोज कुमार, अशगर अली, सुनील कुमार, सुरेंद्र नाथ, अरविंद नाथ राय, अंबिका
दूबे, सुरेंद्र नाथ यादव, एएन राय, अंबिका प्रसाद दूबे, दुर्गेश
श्रीवास्तव, श्रीकांत, प्रदीप शर्मा, मनोज कुमार, शिवराज यादव, आरके सिंह
आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अखिलेश और संचालन सुरेंद्र प्रताप ने किया।