मुहम्मदाबाद। सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए 6 जनवरी को मतदान होगा। 22 दिसंबर को नामांकन हुआ था। 24 को नाम वापसी के बाद अध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। वहीं, प्रत्याशी कचहरी परिसर के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं।
निर्वाचन अधिकारी सचिदानंद राय ने बताया कि 6 जनवरी को सुबह 11 से 2 बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। अध्यक्ष पद पर सुभाषचंद्र यादव एवं शिवकुमार सिंह यादव एवं सचिव पद के लिए अजय कुमार राय एवं सौरभ सहाय चुनाव मैदान में हैं।
मतदान में सिर्फ दो दिन शेष रह जाने के कारण सभी प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों की तरफ से जनसंपर्क तेज कर दिया गया है। शनिवार को तहसील में सार्वजनिक अवकाश होने के कारण सिर्फ दीवानी न्यायालय परिसर में प्रत्याशियों ने अपने अपने पक्ष में मतदान करने के लिए अधिवक्ताओं से निवेदन किया।