फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चाची पर हत्या का आरोप लगाया, चाचा का अंतिम संस्कार रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चाची पर हत्या का आरोप लगाया, चाचा का अंतिम संस्कार रुकवाया
विज्ञापन

मरदह। स्थानीय थाना क्षेत्र के नखतपुर गांव में शुक्रवार को लक्षिराम पाल (60) का निधन हो गया। भतीजे ने चाची पर गंभीर आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार रोकवा दिया। पुलिस ने शनिवार की शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी।
थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि नखतपुर गांव निवासी लक्षिराम पाल का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया था। ग्रामीणों ने बताया कि लक्षिराम पाल ने चौथी शादी रीता देवी के साथ 18 महीने पूर्व की थी। लक्षिराम अपनी पत्नी के साथ परिवार के लोगों से अलग रहते थे।
विज्ञापन

अचानक उनकी मृत्यु की घटना पर उनके मुंबई रहने वाले भतीजों ने फोन कर शव का अंतिम संस्कार रोकवा दिया। आरोप लगाया कि रीता देवी के द्वारा विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी है। ऐसे आरोप लगने एवं शव का अंतिम संस्कार न होने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी।
विज्ञापन

देर शाम मुंबई में रहने वाला भतीजा जयप्रकाश पाल घर पहुंचा और चाची रीता पर विषाक्त पदार्थ खिलाकर चाचा लक्षिराम पाल की हत्या का आरोप लगाया है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि जयप्रकाश पाल के प्रार्थना पत्र पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें