फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ, शिक्षक के 6169 और 31403 स्नातक मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन ,
विज्ञापन

शिक्षक के 6169 और 31403 हैं स्नातक मतदाता
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। वाराणसी खंड विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में 31 हजार से ज्यादा स्नातक एवं छह हजार से अधिक शिक्षक मतदाता हैं।
विज्ञापन

वाराणसी खंड विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव कराया जाना है। आगामी चुनाव को लेकर पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में आलेख्य प्रकाशन के दौरान 28697 मतदाता थे। अभियान में 3391 ने सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन किया। इसमें 2792 स्वीकृत एवं 599 निरस्त हुए। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने पर जिले में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 31403 मतदाता हैं। इसी तरह वाराणसी खंड विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली के आलेख्य प्रकाशन के समय 4715 मतदाता थे। दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन होने पर शिक्षक मतदाताओं की संख्या बढ़कर 6169 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें