फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर होती रही एक-एक मत के लिए मनौव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पंचायत चुनाव के अंतिम क्षणों में सभी प्रत्याशी और कार्यकर्ता वोट के लिए दौड़ लगाते रहे। अंतिम दिन वह मतदाताओं से संपर्क में जुटे रहे। इसमें समर्थकों के साथ परिजनों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन

चौथे एवं अंतिम चरण में कराए जा रहे इस चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की तरफ से पिछले कई दिनों से दौड़ लगाई जा रही थी। इस दौरान घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर उनसे पक्ष में मतदान करने की अपील की गई लेकिन मतदान के अंतिम क्षणों में एक दिन पूर्व उन्होंने पूरी ताकत झोंक दी। सुबह से लेकर पूरी रात प्रत्याशियों की गाडिय़ां दौड़ती रही। सभी प्रत्याशी अंतिम दिन एक-दूसरे की रणनीति का पता लगाने में जुटे रहे। उनकी ओर से यह पता लगाया जाता रहा कि विरोधी उम्मीदवार की ओर से मतदाताओं को लुभाने के लिए क्या कवायद की जा रही। परिजनों की तरफ से भी मतदाताओं के घर पहुंचकर अपने प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें