कासिमाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कासिमाबाद विकासखंड में बुधवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां पूरे दिन उड़ती रही। कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं दिखा। मतदान के लिए लगे कर्मचारियों द्वारा अपना ड्यूटी चार्ट प्राप्त करने के लिए सामाजिक दूरी को दरकिनार कर दिया गया था। यहां तक कि विद्यालय के सामने लगाए गए पंडाल में भी जहां मतपत्र आदि कर्मचारी मिला रहे थे। वहां भी सोशल डिस्टेंसिंग नहीं दिखाई दी। प्रशासनिक अधिकारियों के सामने कर्मचारी कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते रहे जबकि अधिकारी इसे लेकर पूरी तह बेपरवाह बने रहे। कर्मचारियों की भीड़ और एक पर एक सटकर बैठे मतदान कर्मियों को देखकर लोग यही कह रहे थे कि इन्हें संक्रमण का डर नहीं है।