फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: यात्री सुविधाओं की अनदेखी के विरोध में ग्रामीणों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को ग्रामीणों ने सुबह और शाम के समय पैसेंजर ट्रेन को गाजीपुर सिटी स्टेशन तक नहीं ले जाने और यात्री सुविधाओं के अभाव को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मध्य रेलवे दानापुर के डीआरएम को संबोधित मांग पत्र स्टेशन मास्टर को सौंपा।
दिलदारनगर-ताड़ीघाट रेलवे ब्रांच लाइन स्थित ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन पर ताड़ीघाट गांव के पूर्व ग्राम प्रधान दीपक सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। पूर्व प्रधान दीपक सिंह ने कहा कि यात्री सुविधा देने के दावे पूरी तरह खोखले हैं।
ताड़ीघाट स्टेशन को संचालित हुए एक वर्ष से अधिक हो गया, लेकिन अब तक यहां से केवल दो ट्रेनों का ही संचालन हो रहा है। गाजीपुर सिटी को जाने वाली एक मात्र पैसेंजर ट्रेन दोपहर में जाती है। जबकि क्षेत्र के बच्चों, मरीजोंं के साथ ही अन्य सरकारी ऑफिस को जाने वाले यात्रियों को सुबह और वापसी में शाम के समय इन ट्रेन सेवा की आवश्यकता है।
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे स्टेशन मास्टर राजेश कुमार सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझाया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगों को एक माह में पूरा नहीं होने पर रेल चक्का जाम जैसे व्यापक आंदोलन के किया जाएगा। इस मौके पर भावेश पांडेय, रोहित सिंह, आलोक, अनुराग, दयानंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें