फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मिनी सचिवालय के बंद रहने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। ग्राम पंचायत पारा के मिनी सचिवालय के लगातार पांच वर्षों से बंद रहने के कारण नाराज ग्रामीणों ने समाजसेवी हरेंद्र यादव लालू के नेतृत्व में बुधवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जनहित में उसे नियमित खोलने की मांग की। समाजसेवी हरेंद्र यादव लालू ने बताया कि मिनी सचिवालय 5 वर्ष से हमेशा बंद रह रहा है। कुर्सी, प्रिंटर, कंप्यूटर का व्यक्तिगत उपयोग किया जा रहा है। सचिवालय हमेशा बंद रहने से ग्राम सभा के लोगों को जाति, आय, निवास, जन्म, मृत्यु, खसरा, खतौनी सहित सभी तरह के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। गरीब महिलाएं मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और कुटुंब रजिस्टर बनवाने के लिए ब्लॉक से लेकर सचिव के घर तक चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर अवधेश कुमार, मन्नू पाल, शोभनाथ, लव यादव, सुशील यादव, मनोज बिंद, रणजीत आदि मौजूद थे। इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजीत गुप्ता ने बताया की मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें