फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो सड़कों के चौड़ीकरण को 8.16 करोड़ की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद की दो महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए शासन ने कुल 8 करोड़ 16 लाख 4 हजार रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। वित्तीय 2025-26 में राज्य सड़क निधि के तहत प्रथम चरण में 79 लाख 70 हजार रुपये अवमुक्त किए हैं।
विज्ञापन


बीते 11 फरवरी को शासन के संयुक्त सचिव राजेश प्रताप सिंह की ओर से जारी पत्र के अनुसार वाराणसी मंडल के अंतर्गत जिले की दो सड़कों का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जाएगा। इनमें नई बाजार-देवैथा थुस्का मार्ग का चार किमी तक सड़क का चौड़ी करण सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाएगा। जिस पर लगभग 5.80 करोड़ रुपये व्यय होगा।
यह मार्ग देवैथा, थुस्का, चंजरा सहित आसपास के करीब 10 से अधिक गांवों को जोड़ता है। अनुमान है कि इस सड़क से प्रत्यक्ष रूप से 20 से 25 हजार ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। सड़क की चौड़ाई बढ़ने से किसानों को फसल परिवहन, विद्यार्थियों को स्कूल- कॉलेज और मरीजों को अस्पताल पहुंचने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन


वहीं, दिलदारनगर रेलवे फीडर मार्ग को लगभग 1.20 किमी तक चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा। जिस पर लगभग 2.35 करोड़ रुपये खर्च आएगा। यह मार्ग दिलदारनगर क्षेत्र के रेलवे स्टेशन और आसपास के ग्रामीण इलाकों को जोड़ता है। इससे करीब 8 से 10 गांवों के 15 हजार से अधिक लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। खासकर यात्रियों और व्यापारियों के लिए यह सड़क अहम कड़ी साबित होगी।
31 मार्च तक पूरा करना होगा कार्य
शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आवंटित धनराशि का उपयोग 31 मार्च तक हर हाल में किया जाए। कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए साप्ताहिक एवं मासिक समीक्षा भी अनिवार्य की गई है। समय सीमा या लागत में बढ़ोतरी होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

शासन का पत्र के संदर्भ में संबंधितों को आवश्यक निर्देश जारी किया गया है। जल्द ही दोनों सड़कों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जाएगा। - अविनाश कुमार, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें