गाजीपुर। सादात क्षेत्र के गौरा चट्टी पर सरकारी देशी शराब की दुकान खोले जाने से मंगलवार की शाम ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान मनोज सिंह ने लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कहा कि लोगों की जन भावनाओं का सम्मान करते हुए यहां दुकान किसी कीमत पर नहीं खोलने दी जाएगी।
बीते 23 जुलाई को उत्तर प्रदेश सरकार आबकारी विभाग की ओर से दुकानों का आवंटन लाटरी के माध्यम से किया गया। जिसमें दुल्लहपुर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनिल कुमार पांडेय की दुकान गौरा खास में मिल गई। उनके सेल्समैन अजय पांडेेय एवं अन्य स्टाफ जब दुकान खोलने पहुंचे तो आचानक वहां सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हो गए। सभी दुकान खोलने का विरोध करने लगे। जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई तथा शांति व्यवस्था कायम कराते हुए फिलहाल दुकान न खोलने की हिदायत दी द्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के नाम एक पत्रक थानाध्यक्ष सादात को सौंपा। जिसमें दुकान खोलने पर जन आंदोलन की धमकी भी दी गई। इस मौके पर विनोद राजभर ,दिनेश राजभर, प्रिंस कुमार सिंह ,अजय राजभर ,अजीत राजभर ,कौशल्या देवी ,दीपक ,लल्लू हरेंद्र यादव ,शारदा ,रतिया, सुशीला सरस्वती ,पिंकी राजभर, सोनी राजभर योगेंद्र सिंह भाजपा नेता, शिव शंकर यादव ,रमेश यादव ,रोहित यादव आदि मौजूद रहे।