फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट, वृद्ध का अंगुठा कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के खोजवां (जलालाबाद) गांव में बुधवार को भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें छह लोग घायल हो गए। जबकि एक वृद्ध का अंगूठा कटकर अलग हो गया। हालत गंभीर होने पर सभी को जखनियां सीएचसी ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी शिवपूजन चौहान और राहुल राजभर के बीच आबादी की भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। अभी दो दिन पूर्व राहुल राजभर पक्ष के लोग बांस लगाकर जमीन पर कब्जा कर रहे थे। दूसरे पक्ष की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने पहुंचकर समझौता कराया। सुबह अपने घर के बाहर खड़े समशेर चौहान के पर राहुल राजभर, सुधीर राजभर, मुन्ना व राजेन्द्र ने अचानक लाठी डंडे से हमला कर दिया। बचाव के लिए आए पिता शिवपूजन चौहान, भाई रामाश्रय चौहान, चंदा, सहदेई एवं मंजू को भी मारपीट कर हमलावरों ने घायल कर दिया। इस घटना में शिवपूजन चौहान का अंगूठा कटकर अलग हो गया। घायल वृद्ध ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए सीएचसी जखनिया भेज दिया। गंभीर हालत होने पर डाक्टरों ने शिवपूजन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें