फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिजली उपकेंद्र पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
सेवराई बिजली उपकेंद्र पर पर बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सेवराई। गांव स्थित बिजली उपकेंद्र पर सोमवार की शाम सैकड़ो की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति ठप को लेकर हंगामा किया। इस दौरान बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की गई। बाद में बिजली निगम के अभियंताओं के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

ग्रामीण भानु प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार की रात बारिश के दौरान बिजली गिरने से पांच एमबीए के ट्रांसफाॅर्मर में फॉल्ट आ गया। इससे आठ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों को पेयजल और अन्य समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। वहीं बिजली निगम के एसडीओ अमित मारकंडेय ने बताया कि 5 एमबीए के ट्रांसफॉर्मर की टेस्टिंग का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें