उत्तर प्रदेश वीर अभिमन्यु का खिताब के विजेता सूरज। स्रोत- परिजन
खानपुर-औड़िहार। नाग पंचमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में 16 एवं 17 अगस्त को आयोजित राज्य स्तरीय प्राइज मनी कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के पहलवान सूरज ने उत्तर प्रदेश वीर अभिमन्यु का खिताब अपने नाम किया।
वीर अभिमन्यु टाइटल बाउट में कुल 190 पहलवानों ने हिस्सा लिया। सूरज ने क्वार्टर फाइनल में सैफई के दीपेंद्र, सेमीफाइनल में वाराणसी के शिवम और फाइनल में गोरखपुर के जनार्दन को पराजित किया। सूरज को एक लाख रुपये और खिताब से सम्मानित किया गया। विजेता पहलवानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। संवाद