मौधा। खानपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। दोनों परिवारों की रजामंदी पर ग्रामीणों ने शिवमंदिर पर प्रेमीयुगल की शादी करा दी।
वाराणसी जनपद के चौबेपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक और थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती के बीच करीब दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा गया। इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई। उन्होंने प्रेमी को पकड़ लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में प्रेमी ने बताया कि हम दोनों के बीच लगभग दो वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने प्रेमी के घरवालों को देते हुए उन्हें गांव आने के लिए कहा। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद ग्रामीणों ने प्रेमी युगल का मंदिर में विवाह करा दिया। शादी के बाद प्रेमी ने कहा कि हम दोनों ने परिवार की आपसी रजामंदी से शादी की है। हम दोनों ऐसा कोई काम नहीं करेंगे, जिससे दोनों परिवारों की बदनामी हो। प्रेमी ने कहा कि हम दोनों ने भगवान को साक्षी मानकर शादी की है। हम एक-दूसरे के साथ खुश रहेंगे। इस दौरान वर पक्ष और वधू पक्ष के अलावा दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।