फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ग्राम प्रधानोंं और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधानोंं और ग्राम पंचायत अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। वक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के लिए दिए जा रहे निर्देशों और नियमों-कानूनो में परिवर्तन को लेकर आक्रोश जाहिर किया।
विज्ञापन

प्रधान संगठन के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सचिंद्रनाथ सिंह लल्लन ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार ग्राम पंचायत में विकास कार्य कर पाने में ग्राम प्रधान असमर्थ हैं। ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक छोटी सी ग्राम पंचायत के विकास के लिए दौड़ लगानी पड़ती है।
ग्राम वासियों की समस्याओं को शासन की मंशा के अनुसार विकास कार्य करने पर नजरअंदाज करना पड़ता है, जिससे समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। इस मौके पर संगठन के जिला महासचिव विनोद गुप्ता, ग्राम प्रधान अभिमन्यु सिंह, विसर्जन यादव, गुड्डू गुप्ता, कार्तिक राम, रोहित यादव, गंगाराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें