फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बराबरी पर छूटी विक्रम और उदय की कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। क्षेत्र के रानीसागर में मंगलवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य मुकाबले में विक्रम यादव और उदय वीर यादव के बीच 15 मिनट तक जबरदस्त टक्कर हुई, लेकिन दोनों पहलवान किसी को नहीं हरा सके और कुश्ती बराबरी पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

विक्रम यादव और उदय वीर यादव ने दांव-पेंच, ताकत और रक्षा के बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित किया। निर्धारित 15 मिनट के दौरान दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को निकास देने में नाकाम रहे, जिसके बाद मुकाबला बराबरी पर छूटा। दर्शकों ने दोनों पहलवानों के दमखम की खूब तालियां बजाईं। कुश्ती के दौरान अखाड़े के चारों ओर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। वहीं मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश सिंह ने पहलवानों की प्रतिभा को सराहा। इस मौके पर ग्राम प्रशासक सतेंद्र यादव, अजय यादव, आशीष यादव, अरविंद यादव, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें