फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधापुर के सिर कबड्डी का ताज

Sat, 05 Sep 2015 11:30 PM IST
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान चबूतरा के परिसर में राजपूत क्लब की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में विधा क्लब की टीम ने गहमर को 35 अंकों से हराकर जीत दर्ज कराई। प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया था।
विज्ञापन


कबड्डी मैच के पहले हाफ में गहमर की टीम ने विधापुर पर दबाव बनाते हुए 13 अंकों की बढ़त बनाई। लेकिन गहमर की टीम अपनी बढ़त कायम नहीं रख सकी और 20 वें मिनट में ही 4 अंकों से पिछड़ गई। मैच के हाफ तक विधापुर का स्कोर

28 और गहमर का स्कोर 24 था। हाफ के बाद विधापुर ने यह मैच 28 के मुकाबले 35 से  जीत लिया। फाइनल में आठ बोनस अंक लाने वाली पराजित टीम के पिंटू उपाध्याय और विधा क्लब गाजीपुर के प्रदीप यादव मैन आफ द मैच रहे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह और विशिष्ट अतिथि गहमर इंटर कालेज के प्रबंधक हरेराम सिंह रहे। रेफरी मिथिलेश गहमरी और जितेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें