फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटौती से परेशान ग्रामीणों ने दिया धरना

Sat, 05 Sep 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती से परेशान क्षेत्र के लोगों ने शनिवार को अधिवक्ता धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सड़क पर धरना दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग को आपूर्ति में सुधार के लिए एक सप्ताह का मौका दिया। चेताया कि आपूर्ति दुरुस्त नहीं
विज्ञापन


होने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। धरना सभा में धीरेंद्र सिंह ने कहा कि घंटों कटौती की वजह से लोग परेशान हैं। बिजली रात को दस बजे आती है और सवा दस बजे कट जाती है। इसके बाद बिजली कब आएगी, यह तय

नहीं रहता है। कहा कि किसान रात में खेतों पर जाकर पूरी रात जागरण करता है और सुबह सिंचाई किए बगैर ही वापस हो जाता है। ऐसे में खेती सूखने के कगार पर हैै। कृषि प्रधान इलाके में खेती सूख गई तो लोग भोजन के मोहताज हो
विज्ञापन


जाएंगे। कहा कि यह धरना महज सांकेतिक है। यदि एक सप्ताह के अंदर आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर हरेराम सिंह, बलवंत सिंह, प्रमोद

सिंह, रामजी सिंह, बाउल सिंह, मिथिलेश गहमरी, परिश्रित सिंह, राजकुमार सिंह, अजीत सिंह, अशोक सिंह,  झुन्नू सिंह, डा. छोटेलाल गुप्ता, संजय सिंह, दुर्गा चौरसिया आदि मौजूद थे। संचालन देव कुमार उपाध्याय और अध्यक्षता ग्राम प्रधान
मुरली कुशवाहा ने किया।  

जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक जिला महामंत्री अनीस अहमद के आवास पर शनिवार को हुई। इसमें बिजली की दुुर्व्यवस्था पर चर्चा करते हुए लोकल फाल्ट के नाम पर घंटों कटौती करने पर रोष जताया गया।

इस दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत से फोन पर बात कर चेतावनी दी गई कि यदि आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो व्यापार मंडल सड़क पर उतरने को बाध्य होगा। अधिशासी अभियंता ने कहा कि सुधार की दिशा में कार्य चल रहा है।

एबीसी कंडक्टर तार बिछाया जा रहा है। इससे बिजली चोरी रुकने के साथ ही फाल्ट भी कम होगा। व्यापारियों से अपील की कि खपत के अनुसार लोड बढ़वाएं। अगर कोई विभागीय कर्मचारी शोषण करता है इसकी सूचना व्यापार मंडल को दें।
विज्ञापन


इस मौके पर रईस अहमद, रमेश कुशवाहा, परमेश्वर कुशवाहा, रमेश यादव, मोहन केशरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें