फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर प्राप्त कर सकते हैं प्रमाण-पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोविड-19 टीकाकरण का प्रमाणपत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरकार ने अब बेहद आसान बना दिया है। अब यह सर्टिफिकेट रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर पाया जा सकता है। इसके लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने व्हाट्सएप नंबर 9013151515 भी जारी कर दिया है। वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के साथ ही कोविड-19 से जुड़ी अन्य जानकारियां भी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण का प्रमाणपत्र बड़े काम की चीज है। यात्रा के दौरान भी इसकी मांग की जा सकती है। इसके अलावा यह सर्टिफिकेट देश के जिम्मेदार नागरिक होने का बोध भी कराता है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. उमेश कुमार ने बताया की कोविड-19 से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने और टीकाकरण प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए सबसे पहले व्हाट्सएप नंबर 9013151515 को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल में माईजीओवी नाम से सुरक्षित करें। इसके बाद व्हाट्सएप पर जाकर इस नंबर पर हाय लिखकर का संदेश भेजिए। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर वन टाइम पासवार्ड (ओटीपी) आएगा, जिसे दर्ज करने के बाद मांगी गई जानकारी और कोविड टीकाकरण का प्रमाणपत्र स्क्रीन पर आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें