फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी पंचतत्व में विलीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र के गांव शेरपुर कला निवासी वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी कालिका उपाध्याय (104) बृहस्पतिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। बुधवार की देर शाम को उनका पैतृक आवास पर निधन हो गया। जानकारी मिलते ही पूरा गांव शोक में डूब गया।
विज्ञापन

आवास पर आस-पास के गांवों के लोग उनके अंतिम दर्शन को एकत्र हो गए। निधन की सूचना पर एसडीएम राजेश कुमार गुप्ता, कासिमाबाद सीओ, भांवरकोल एसओ शैलेश कुमार मिश्रा ने गांव पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस बल ने पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ उन्हें सशस्त्र सलामी दी। शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर भारत माता की जय का उद्घोष किया। इसके बाद शेरपुर कला स्थित श्मशान घाट पर उनका दाह संस्कार किया गया। मुखाग्नि पौत्र कौशलेश उपाध्याय ने दी। इस मौके पर विधायक अलका राय, पीयूष राय, शिक्षक हेमनाथ राय, मिथलेश राय, डा.आलोक राय, राघवेंद्र उपाध्याय बुच्चू, आलोक राय डब्बू, आशीष राय सिंटू, शिव जी राय, अभिषेक मिश्रा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम, आनंद राय सांकृत, सीताराम राय, रविकांत राय, राजीव सिंह, राकेश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें