फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसा: दो साल की मासूम सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को सड़क हादसे हुए। जिसमें एक मासूम बच्ची और साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। बच्ची की मौत से नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाई-वे को जाम कर दिया। दुर्घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मौत की खबर मिलते ही घर में रूदन-क्रंदन और मातम छा गया।
विज्ञापन

औड़िहार: सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के जौहरगंज के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार कंटेनर से कुचलकर चकिया गांव निवासी सुजीत वर्मा (22) की मौत हो गई। वह सैदपुर बाजार में एक कपड़ा की दुकान पर नौकरी करते थे। वह सुबह साइकिल से दुकान पर काम करने जा रहे थे। इसी बीच जौहरगंज गांव के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। वह सड़क के बीचोंबीच गिर गया। तभी कंटेनर का पिछला पहिया युवक को कुचलता हुआ निकल गया। जबतक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते चालक कोहरे का फायदा उठाते हुए वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देवकली: नंदगंज थाना क्षेत्र के देवकली ब्लाक मुख्यालय के पास अपराह्न साढ़े तीन बजे के करीब ट्रक से कुचलकर अंशिका (दो साल) की मौके पर ही मौत हो गई। सैदपुर बाजार संगत गली निवासी छोटू कन्नौजिया की पत्नी सुमन अपनी दो साल की पुत्री के साथ अपने मायके पचरासी पारस कन्नौजिया के यहां आई थी। देवकली बाजार में सामान खरीदने पहुंची सुमन को एक साइकिल सवार ने धक्का मार दिया। इससे महिला व मासूम बच्ची सङ़क पर गिर गई। तभी ब्लाक मुख्यालय की तरफ जा रहे ट्रक के नीचे आने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने मार्ग जाम कर दिया। इसकी खबर मिलते ही सैदपुर तहसीलदार दिनेश कुमार और नंदगज थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने लोगों को समझा- बुझाकर जाम समाप्त कराया। इस बीच करीब दो घंटे तक नेशनल हाइवे पर आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें