फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज निर्माण मे देरी, अनशन

Mon, 06 Apr 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, गाजीपुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्धारित समय 31 मार्च 2015 तक रौजा ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर आखिरकार सोमवार को एक बार फिर नागरिकों और परेशान दूकानदारों की ओर से अनिश्चितकालीन सर्वदलीय क्रमिक अनशन शुरू कर दिया गया। नाराज लोगों ने जिला प्रशासन को साफ चेतावनी दी है कि जब तक सक्षम अधिकारी द्वारा निर्माण कार्य पूरा करने की सीमा तय करने का पत्र नहीं दिया जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन



टैक्सी स्टैंड के पास सोमवार को ओवरब्रिज के पास शुरू हुए धरना सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी ने कहा कि रौजा ओवरब्रिज का निर्माण शुरू से ही धीमी गति से चल रहा है। इसके चलते शहर में हर वक्तभयंकर जाम की स्थिति बनी हुई है। रौजा क्षेत्र के करीब दो सौ से अधिक दूकानदारों का कारोबार सिमट गया है, जिसके चलते उनके समक्ष भुखमरी की नौबत आ गई है। पूर्व में भी दो बार धरना प्रदर्शन किया गया था।

इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से मार्च के अंत तक निर्माण कार्य पूरा कराते हुए ओवरब्रिज चालू कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन निर्धरित समय भी बीत गया और काम पूरा नहीं किया गया। सेतु निगम की ओर से सर्विस रोड अभी तक नहीं बनाई गई है। जिला प्रशासन को भी इसकी परवाह नहीं है। इसलिए मजबूर होकर आंदोलन को बाध्य होना पड़ा है। यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा। धरना सभा में मुख्य रूप से दीपक सिंह, अनूप खरवार, कमलेश यादव, गुलाब बिंद, विजय सिंह, बृजेश राय, अजय राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें