फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमप्रकाश के काफिले का वाहन क्षतिग्रस्त, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। गोड़सरा गांव के कैथी मार्ग पर मंगलवार की शाम पूर्व मंत्री के काफिले का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा।
विज्ञापन

जमानिया विधानसभा में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का क्षेत्र के फूली गांव में कार्यक्रम आयोजित था। इसमें पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के सैकड़ों समर्थक गए हुए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कुछ समर्थकों को छोड़ने के लिए पूर्व मंत्री के काफिले की फार्च्यूनर गोड़सरा गांव आई थी। समर्थकों को छोड़कर लौटते समय गोड़सरा कैथी मार्ग पर बलुआ फील्ड के पास अनियंत्रित होकर दीवाल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें