फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है। गणतंत्र दिवस पर स्कूली बच्चे और एनसीसी कैडेट, स्काउट दो भागों में प्रभातफेरी निकालेंगे। एक टाउन हाल से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी पर पहुंचकर तथा दूसरी पीजी कालेज चौराहा से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी पर समाप्त होगी। नेहरू स्टेडियम से आदर्श गांव होते हुए वापस नेहरू स्टेडियम तक तीन हजार मीटर की मैराथन होगी। सभी सरकारी भवनों पर सुबह 8.30 बजे झंडा अभिवादन एवं राष्ट्रगान होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि झंडारोहण के बाद 8.40 बजे कलेक्ट्रेट में तहसीलों में संबंधित उप जिलाधिकारियों की तरफ से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सैन्य कर्मियों की पत्नियों को सम्मानित किया जाएगा। नौ बजे नगर पालिका परिषद-नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की ओर से अपने क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करेंगे। सभी टाउन एरिया के सटे ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। मलिन बस्ती बंधवा एवं रजदेपुर में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जाएगा। निर्देश दिया है कि जिला चिकित्सालय से कलेक्ट्रेट होते हुए महिला चिकित्सालय तक जागरूकता रैली का आयोजन मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से किया जाएगा। दिन में 12.30 बजे जिला अस्पताल एवं महिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण का कार्य किया जाएगा। दो बजे जिला कारागार में कैदियों को फल एवं मिष्ठान वितरण किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि 25-26 जनवरी की रात्रि में अपने-अपने कार्यालय भवन तथा सभी उपजलाधिकारी तहसील भवन को प्रकाशमान करेंगे। मुख्य चौराहों पर देश-भक्ति के गीत बजवाने की कार्रवाई-व्यवस्था अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें