फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एटीएम की स्क्रीन को अराजकतत्व ने किया क्षतिग्रस्त, घटना सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
भदौरा यूनियन बैंक के पास लगे एटीएम मशीन पर बोतल का पानी ड़ालता युुवक। संवाद
विज्ञापन
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के भदौरा बाजार स्थित यूनियन बैंक परिसर के बगल में लगे एटीएम में सोमवार की देर रात अराजकतत्वों ने तोड़फोड़ किया। एटीएम की स्क्रीन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। सतरामगंज बाजार सेवराई निवासी अभिषेक कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि बैकिंग कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर एटीएम संचालन का कार्य करते हैं। उनकी एक एटीएम शाखा भदौरा में यूनियन बैंक के पास स्थापित है। आरोप लगाया कि रात करीब एक बजे एक अज्ञात व्यक्ति एटीएम के अंदर घुसा और ईंट से वार कर मशीन की स्क्रीन को तोड़ दिया।
विज्ञापन

पीड़ित संचालक ने बताया कि पूरी घटना एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपी स्पष्ट रूप से एटीएम स्क्रीन पर ईंट मारते दिखाई दे रहा है। घटना के बाद एटीएम सेवा बाधित हो गई है और आर्थिक नुकसान भी हुआ है। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गहमर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी को चिह्नित करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें