फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: टूटी सड़कें और अधूरे निर्माण को 31 मई तक करें पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर की जर्जर सड़कों और अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला मंगलवार को सड़कों पर उतरे। उन्होंने शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को 31 मई तक निर्माण कार्य हर हाल में पूरा कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग, विकास भवन, पीजी कॉलेज, आदर्श बाजार, नवीन स्टेडियम, आईटीआई चौराहा होते हुए शास्त्रीनगर तक विभिन्न सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही और अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि आमजन को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी खराब सड़कों और लंबे समय से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को लेकर नाराजगी जताई। लोगों ने जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, संबंधित विभागों के अधिकारी, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें