फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसा डर, उत्साह संग लगवाया टीका

विज्ञापन
महिला कर्मचारी को कोविड-19 का टीका लगाती एएनएम । - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के 20 केंद्रों पर फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना का टीका लगाया गया। कहीं सुबह नौ तो कहीं 10 बजे से टीकाकरण की शुरुआत हुई। टीका लगवाकर बाहर निकले लोगों पर सुरक्षा के भाव साफ नजर आए। उधर, सीएमओ ने सुबह 8.30 बजे जिला एवं महिला अस्पताल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से जिला अस्पताल में लाभार्थियों के आने का क्रम शुरु हो गया था। टीकाकरण केंद्र के मुख्य द्वार पर प्रत्येक लाभार्थियों की आईडी देखने के बाद उन्हें वेटिंग कक्ष में बैठाया जा रहा था। इसके बाद नाम एवं मोबाइल नबंर कोविड एप पर अपलोड करके अंदर भेजा गया। सुबह 11 बजे सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता ने पहला टीका लगवाया। उन्हें निगरानी कक्ष में आधे घंटे तक रोक कर फिर बाहर भेजा गया। सेवराई : सीएचसी भदौरा पर सुबह 10.39 पर पहला टीका राजेंद्र प्रसाद को लगाया गया। इसके बाद अमरनाथ पांडेय, निर्मला देवी और सत्यभामा देवी को टीका लगा। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. रवि रंजन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया।दिलदारनगर: सुबह 9.45 बजे एसीएमओ डा. डीपी सिन्हा ने टीकाकरण स्थल का निरीक्षण किया। थाने के 82 पुलिस कर्मियों ने अपना वैक्सीनेशन कराया। इस दौरान थाना के निरीक्षक प्रभारी कमलेश पाल, उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे। मरदह : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना वैक्सीनेशन सुबह 10 बजे से शुरु हुआ। लाभार्थियों का सत्यापन कराने के साथ मास्क पहना कर और हाथ को सैनेटाइज कराकर अंदर प्रवेश दिया गया। शाम पांच बजे तक लाभार्थियों के आने का क्रम जारी थी। टीकाकरण के बाद लोगों के चेहरों पर सुरक्षा के भाव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें