फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 50 हजार का इनामी बदमाश अरेस्ट, मुंबई में छिपा था शातिर, 2012 से था फरार; STF ने लिया एक्शन

Mon, 21 Apr 2025 08:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

यूपीएसटीएफ ने बदमाश को मुंबई के थाणे जिले से अरेस्ट किया है। 2012 में हुई हत्या के एक मामले में वह फरार चल रहा था। सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
यूपीएसटीएफ का बड़ा एक्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: गाजीपुर जिले के सैदपुर थाने में दर्ज हत्या के 13 साल पुराने मुकदमे में वांछित 50 हजार के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने महाराष्ट्र के थाणे जिले के घुरसुंगी से गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान गाजीपुर के सैदपुर थाने के डहरा कला निवासी प्रहलाद गोंड के रूप में हुई है। एसटीएफ की टीम ट्रांजिट रिमांड पर प्रहलाद को लेकर मंगलवार को सैदपुर थाने पहुंचेगी।

विज्ञापन


एसटीएफ की वाराणसी इकाई के एडिशनल एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि लंबे समय से फरार बदमाशों की धरपकड़ के लिए डिप्टी एसपी शैलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अमित श्रीवास्तव की टीम काम कर रही थी। 

इसी क्रम में पता लगा कि गाजीपुर के सैदपुर थाने में वर्ष 2012 में दर्ज हत्या के मुकदमे में वांछित बदमाश प्रहलाद गोंड महाराष्ट्र के थाणे जिले के घुरसुंगी में छिप कर रह रहा है। इस सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर शाहजादा खां के नेतृत्व में एक टीम घुरसुंगी रवाना की गई। एसटीएफ की टीम ने प्रहलाद को घुरसुंगी से गिरफ्तार किया और वहां की स्थानीय अदालत में ट्रांजिट रिमांड के लिए उसे पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें