विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिलाधिकारी एम पी सिंह ने बृहस्पतिवार कई विधानसभा के बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसमें सदर विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय प्रथम गोराबाजार, राजकीय होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज, जंगीपुर विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय चक अव्दुल वहाव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बबेड़ी, सैदपुर विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर कला पर गए। इन बूथों पर भरवाए गए प्रारूप-6, 7, 8, 8क को जिलाधिकारी ने स्थलीय सत्यापन किया। साथ ही उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि जिन फार्मों में कमी पाई गई है उसे संबंधित बीएलओ प्राप्त कर सही करा लें। जिलाधिकारी ने बूथ संख्या 155 पर बीएलओ द्वारा सही कार्य नहीं करने पर स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त अरूण सिंह, उपजिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी सैदपुर, खंड शिक्षा अधिकारी सदर, सैदपुर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।