गाजीपुर। माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विवरण यूपी बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है। वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में परीक्षकों की ड्यूटी लगाने के लिए कंप्यूटरीकृत पहचानपत्र बनाए जाएंगे। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को 15 नवंबर तक बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर विवरण अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने प्रधानाचार्यों को अपलोड किए जाने वाले विवरणों की गहनता से जांच करने को कहा है। पोर्टल पर गलत जानकारी अपलोड होने पर संबंधित प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश ने बताया कि सभी प्रधानाचार्य निर्धारित समयसीमा में शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सही विवरण पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया हैं।