इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद जिसे मिलेगा वही बलिया और गाजीपुर लोकसभा का प्रतिनिधित्व करेगा। पूर्वांचल के कई जिलों का नाम लेकर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में चारों तरफ हमारे गठबंधन की जीत होगी।
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गोंड जाति को अनुसूचित जनजाति आदिवासी का प्रमाण पत्र जारी करने के लिए गाजीपुर जिला प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया। कहा कि यहां पर अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। उन्होंने गोंड जाति के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल लेकर लखनऊ चलिए। सीधे मुख्यमंत्री से मिलकर आप लोगों की समस्या का निदान कराता हूं।