फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गाजीपुर में दो मासूमों बच्चियों की मौत, परिवार के लोग बोले-बच्चों ने खा ली थी घास

Thu, 09 Nov 2023 01:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

बेचूलाल दुल्लहपुर मठिया गांव स्थित बासफोर बस्ती में जितेंद्र की ढाई वर्षीय अन्नू और उनके पड़ोसी अनिल की तीन वर्षीय बेटी चांदनी की बुधवार को तबीयत खराब हो गई। उल्टी-दस्त आने लगी। परिवार के लोग आनन-फानन में दोनों को दुल्लहपुर स्थित अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के बेचूलाल दुल्लहपुर मठिया गांव स्थित बासफोर बस्ती में दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई है। परिवार के लोगों के मुताबिक दोनों ने मंगलवार को घास खा ली थी, जिसके बाद तबीयत बिगड़ने के बाद दोनों को मऊ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन

बेचूलाल दुल्लहपुर मठिया गांव स्थित बासफोर बस्ती में जितेंद्र की ढाई वर्षीय अन्नू और उनके पड़ोसी अनिल की तीन वर्षीय बेटी चांदनी की बुधवार को तबीयत खराब हो गई। उल्टी-दस्त आने लगी। परिवार के लोग आनन-फानन में दोनों को दुल्लहपुर स्थित अस्पताल ले गए। जहां हालत खराब होने पर रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग दोनों को मऊ स्थित एक अस्पताल में ले गए। जहां बुधवार की शाम पांच बजे अन्नू की मौत हो गई। इसके बाद रात दो बजे चांदनी की भी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिए। परिवार के लोगों के मुताबिक दोनों बच्चों ने मंगलवार को घास खा लिए थे। इसी घास के खाने के बाद दोनों की तबियत खराब हो गई थी। घटना के बाद दोनों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें