फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है यूपी सरकार : ओमप्रकाश राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसमिशन लाइन के करंट की चपेट में आने से अंतरराष्ट्रीय पहलवान और अंबेडकरनगर में तैनात सिपाही सहित चार लोगो की मौत की सूचना के बाद बृहस्पतिवार को प्रदेश के पंचायती राज्यमंत्री ओमप्रकाश राजभर नरवर गांव पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना जताई। कहा कि दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार परिजनों के साथ खड़ी है। जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर घटना से संबंधित जानकारी देंगे।
पंचायती राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार की तरफ से परिजनों को सहायता दी जाएगी। मृत सिपाही रविंद्र यादव उर्फ कल्लू के खाते में विभाग की तरफ से एक करोड़ की धनराशि भी दी जाएगी। उनकी पत्नी रीमा को नौकरी भी दी मिलेगी।
विज्ञापन

इसके बाद मुहम्मदाबाद से सपा विधायक सुहेब अंसारी सिपाही रविंद्र यादव उर्फ कल्लू, गोरख यादव उर्फ अजय, छोटू यादव और अमन यादव के परिजनों से मुलाकात की। वहीं गंभीर रूप से झुलसे तीन युवकों का भी हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें