नंदगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी रेलवे हाल्ट के पास शनिवार की भोर में करीब चार बजे गाजीपुर से प्रयाग जाने वाली ट्रेन से कटकर एक 28 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया। सफलता न मिलने पर शव को मर्चरी में रखवा दिया।
सुबह लोग रेलवे किनारे खेतों के तरफ गए थे। इसी दौरान उनकी नजर हाल्ट के पास एक युवक का दिखाई पड़ा। इधर शव मिलने की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इधर नंदगंज रेलवे स्टेशन मास्टर ने घटना सूचना रजादी चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र नाथ सिंह की दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे लेकर छानबीन शुरू कर दी। मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। आस-पास के लोगों से शव की शिनाख्त कराई गई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शिनाख्त न होने पुलिस ने शव मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया। मृतक सफेद गंजी और नीला जींस पहने हुए था।