फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बेनियाबाग इलाके में भूमिगत पेयजल पाइपलाइन लीकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बेनियाबाग इलाके में जलकल कार्यालय के सामने भूमिगत पेयजल पाइन लाइन में लीकेज से सड़क पर पानी बह रहा है। बीते 15 दिनों में दो बार इसको बनाने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

यह मार्ग 24 घंटे चलता है। विश्वनाथ मंदिर और कालभैरव जाने वाले भक्त इसी रास्ते से आते आते हैं। उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत सुबह और शाम के समय आती है। जिस समय जलापूर्ति का समय होता है। पंप चलता है उस समय दिक्कत और बढ़ जाती है। कई जगहों पर पानी फैल जाता है। जिसके बाद लोग इधर उधर फोन करने लगते हैं। क्षेत्र के सफीक ने बताया कि यहां पर बीते कई दिनाें से सुबह शाम आपूर्ति के समय पानी फैल जाता है। जलकल में शिकायत की गई है लेकिन अभी समस्या दूर नहीं हुई है। राकेश कुमार ने बताया कि इस समस्या को दूर कराने के लिए लोगों ने जलकल के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। जलकल के अधिशासी अभियंता एके भास्कर ने बताया कि मरम्मत कराई गई थी। बावजूद इसके सफलता नहीं मिली है। पेयजल आपूर्ति वाली लाइन में लीकेज की समस्या है। खोदाई कर लीकेज वाली पाइप को बदला जाएगा। इसके बाद समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें